एनआरआइ महिला के खिलाफ इस मामले में हुआ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में एक एनआरआइ महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये वही महिला है जिसने कुछ दिन पहले ऊर्जा निगम के अधिशाषी अभियंता पर शारिरिक शोषण का आरोप लगाया था।
हरिद्वार, [जेएनएन]: ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली एनआरआइ महिला पर 45 हजार की नगदी व रिवाल्वर चोरी करने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली में आरोपित महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
स्वीडन की रहने वाली अप्रवासी महिला ने कुछ साल पहले हरिद्वार में तैनात रहे ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। हालांकि टिहरी जिले में दर्ज कराया गया मुकदमा बाद में खारिज हो गया था। अब दो महीने पहले महिला ने खुद को अधिशासी अभियंता की पत्नी बताकर हरिद्वार की एक अदालत में केस दायर किया था।
अधिशासी अभियंता के योगी विहार कॉलोनी स्थित आवास में एक कमरे पर उसे कब्जा भी दिलाया गया था। कमरे पर रहने के दौरान कई बार हंगामा भी हुआ था। बाद में ऊपरी अदालत ने इस आदेश पर स्टे दे दिया। इसके बाद वर्षा राजपूत अधिशासी अभियंता के घर से चली गई। अब अधिशासी अभियंता के पिता किशन पुत्र मंगल ङ्क्षसह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि एनआरआइ महिला वर्षा राजपूत ने उनके घर से 45 हजार की नगदी और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर लिया है।
कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। घटना अप्रैल की बताई गई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वर्षा राजपूत के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: दो महिलाओं ने कुछ युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
यह भी पढ़ें: पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवाकर किया जबरन निकाह, अब दे रहा धमकी
यह भी पढ़ें: तीन युवकों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार