पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल बुजुर्ग में विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में प
हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल बुजुर्ग में विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक फातिमा निवासी गांव घिस्सुपुरा की शादी चार वर्ष पहले पथरी थाना क्षेत्र के ही गांव ऐथल बुजुर्ग में जब्बार पुत्र ताहिर के साथ हुई थी। बीते सोमवार को महिला का पति व अन्य परिजन रिश्तेदारी में लक्सर के गांव नेहन्दपुर शादी में गए हुए थे। घर पर फातिमा व उसका ससुर था। बताया जा रहा है कि कई दिनों से विवाहिता व उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। जिसके कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में फातिमा के पिता मुर्सलीन ने पुलिस को तहरीर देकर पति व ससुरालियों को बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया। दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिसा आदि के आरोप भी लगाए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पथरी एसओ सुखपाल सिंह मान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (जासं)