अस्पताल में नहीं हो पा रह ऑपरेशन, मरीज परेशान
संवाद सहयोगी, रुड़की : सिविल अस्पताल रुड़की एनेस्थेटिक के न होने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। जिस वजह
संवाद सहयोगी, रुड़की : सिविल अस्पताल रुड़की एनेस्थेटिक के न होने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। जिस वजह से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन कराना पड़ रहा है।
सिविल अस्पताल रुड़की में तीन ऑर्थोसर्जन, दो जरनल सर्जन और दो आई सर्जन हैं। बावजूद इसके मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। इसकी मार आर्थिक रूप से कमजोर उन मरीजों पर पड़ रही है जिन्हें निजी अस्पतालों में ऑपरेशन करवाना पड़ रहा है। बता दें कि एनेस्थेटिस्ट डॉ. सुधी अग्रवाल इस्तीफा दे चुकी हैं। उनके स्थान पर अभी किसी ने ज्वाइन नहीं किया है। जिस वजह से ये अव्यवस्था बनी हुई है। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर की कमी और उससे होने वाली परेशानी के बारे में शासन को अवगत कराया जा चुका है। शीघ्र ही डॉक्टर के आने की उम्मीद है। बिन उपचार लौटे कई बच्चे
रुड़की : सिविल अस्पताल में उपचार को आने वाले कई बच्चों को बिना उपचार ही लौटना पड़ा। बालरोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने की वजह से बच्चों को उपचार मिलने में दिक्कत आई।
सिविल अस्पताल रुड़की के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा एक माह की छुट्टी पर गए हैं। गुरुवार को भी कई अभिभावक अपने बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। लेकिन यहां आकर पता चला कि बाल रोग विशेषज्ञ छुट्टी हैं।