काबीना मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
प्रदेश के काबीना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने न्याय पंचायत लालढांग के रसूलपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकत्र्ताओं और ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने को निर्देशित किया। इसके बाद काबीना मंत्री बूथ लेवल की एक बैठक में भी शामिल हुए।
संवाद सूत्र, लालढांग : प्रदेश के काबीना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने न्याय पंचायत लालढांग के रसूलपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकत्र्ताओं और ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने को निर्देशित किया। इसके बाद काबीना मंत्री बूथ लेवल की एक बैठक में भी शामिल हुए।
रविवार को काबीना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद लालढांग क्षेत्र के दौरे पर थे। रसूलपुर में मंत्री का काफिला ओमप्रकाश उप्रेती के घर पर रुका। यहां ग्रामीणों ने रवासन नदी में झूला पुल बनाने के वादे को याद दिलाते हुए जल्द पुल बनाए जाने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मीठीबेरी में निर्मित पुल के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। उसी दिन झूला पुल की भी घोषणा करा दी जाएगी। ग्रामीण शंकर दत्त उप्रेती ने वन विभाग के अधीन आने वाली कंडी मार्ग निर्माण की मांग की। साथ ही क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य सेवाओं से भी अवगत कराया। इस पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालढांग के उच्चीकरण संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद यहां डाक्टर और अन्य सुविधाएं बहाल कर दी जाएगी। मंत्री ने लालढांग भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के आवास पर आयोजित भाजपा बूथ पर कार्यकत्र्ताओं की मीटिग में सम्मिलित हुए। यहां भी कार्यकत्र्ताओं ने मंत्री को कई समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने जल्द सकारात्मक कदम उठाने को कहा। इसके अलावा ग्रामीणों ने पेयजल की व्यवस्था सुचारू करने सहित वृद्धावस्था पेंशन इत्यादि की मांग की। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र रावत, श्रेष्ठ चौहान, मुकेश डबराल, यादराम, संजय सैनी, कुलदीप चौधरी, संतराम सिंह, विनोद सैनी, कमलेश द्विवेदी, श्याम प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।