बस अड्डे पर देहरादून के लिए नहीं मिली बसें
जागरण संवाददाता, रुड़की : बस अड्डे पर देहरादून जाने वाले यात्रियों को दिनभर परेशानी का
जागरण संवाददाता, रुड़की : बस अड्डे पर देहरादून जाने वाले यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून रूट पर बसों की संख्या कम रही। जिसकी वजह से यात्री परेशान रहे। इससे पहले सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
त्योहारी सप्ताह समाप्त होने के साथ ही अधिकांश नौकरीपेशा एवं अन्य लोग अब वापस अपने तैनाती एवं अन्य स्थान पर जाने लगे हैं। सुबह से ही रुड़की बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। एक-एककर परिवहन की ओर से आठ बसों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। सुबह 11 बजे तक दिल्ली की भीड़ तो कम हो गई। इसके बाद बस अड्डे पर देहरादून की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। देहरादून रूट पर इन दिनों परिवहन निगम की बसें कम संख्या में दौड़ रही हैं। अकेले रुड़की डिपो की ही पांच बसें संचालन से बाहर है। इसके अलावा उप्र की अधिकांश बसें जो दिल्ली से देहरादून संचालित हो रही है वह रुड़की आने के बजाए देवबंद होकर देहरादून जा रही है। इसकी वजह से शाम तक देहरादून जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरन उनको डग्गामार वाहनों में ही सफर करना पड़ा। राजमार्ग पर दिन भर लगता रहा जाम
रुड़की : सोमवार को सुबह से ही राजमार्ग पर वाहनों को दबाव बनना शुरू हो गया। देखते ही देखते शहर के दोनों राजमार्गो पर भारी वाहनों के अलावा हल्के वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो गया। इसके साथ ही जाम लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को तो रेंगककर ही सफर तय करना पड़ा। देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भी वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। राजमार्ग पर लगे जाम का असर शहर के अंदर भी देखने को मिला। गंगनहर की दोनों पटरियों पर जाम की समस्या बनी रही। इसके अलावा नेहरू स्टेडियम मार्ग एवं नगर निगम पुल पर भी शाम तक जाम लगा रहा।