विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार बस हादसा: सप्तऋषि क्षेत्र में पलटी श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक महिला की मौत, 16 घायल

Published: Mon, 01 Jun 2026 09:15 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2026 09:19 AM (IST)

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में नागौर की एक ...और पढ़ें

हादसे में पलटी हुई बस।

हादसे में पलटी हुई बस।

HighLights

  1. सप्तऋषि क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी।

  2. राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत।

  3. हादसे में करीब सोलह यात्री गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

भाई व अन्य स्वजन संग गंगा स्नान करने आई थी महिला

मृतका अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।