-बसपा-सपा के गठबंधन से डर गई भाजपा: बालियान
जागरण संवाददाता, रुड़की: बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन धूम
जागरण संवाददाता, रुड़की: बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई वहीं, पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प ले कि इस बार हरिद्वार की सीट पर बसपा का ही परचम लहराएगा। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए डॉ. अंतरिक्ष सैनी को लोकसभा का प्रभारी बनाया गया।
मालवीय चौक स्थित मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो कदम उठाया है, उससे भाजपा की नींद उड़ गई है। भाजपा नेताओं के चेहरे से हवाइयां उड़ने लगी है। अब वह दिन दूर नहीं है जब बसपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या फिर उत्तराखंड की सरकार, दोनों ही जनविरोधी हैं। सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसे उपलब्धि बताया जा सके। किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, छात्र सभी परेशान है। बसपा के प्रदेश प्रभारी महिपाल ¨सह माजरा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को लड़ाने का काम किया। कभी मंदिर के नाम पर तो भी दूसरे मसलों में। आज पूरे देश के अंदर भाजपा की पोल खुल चुकी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सचेत होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता का एक ही लक्ष्य होगा कि पार्टी की ओर से जिसे भी टिकट होगा, उसे लोकसभा में भेजा जाएगा। प्रदेश प्रभारी हरिदास ने कहा कि सभी को संगठित होकर काम करने की जरूरत है। उत्तराखंड किसान आयोग के चेयरमैन चौधरी राजेन्द्र ¨सह ने कहा कि देश में बसपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। 2019 के चुनाव में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री बनेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण ¨सह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रविन्द्र ¨सह पनियाला, पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी, अशोक चौधरी, मुल्कराज, नत्थु ¨सह, सतीश कुमार, भाग मल, दीवानचंद कमल, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी, डॉ. शमशाद चेयरमैन, तेज ¨सह राणा, रतिरात, डॉ. आरएस बावरा, विजय सैनी, सुरेन्द्र सैनी, आदित्य बृजवाल, शीशपाल आदि मौजूद रहे।
-------------
फूली रही पदाधिकारियों की सांसे
रुड़की: कार्यक्रम के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन एक बजे तक पंडाल में अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। एक बजे के बाद जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष और दोनों प्रभारी पहुंचे, तो कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान तमाम पदाधिकारियों की सांस फूली रही। हालांकि कई लोग यह करते नजर आए कि उम्मीद से कम कार्यकर्ता ही पहुंचे हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यहां पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।