Move to Jagran APP

दूल्हा चढ़ रहा था घोड़ी, तभी आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव; एक कमरे में उसे किया आइसोलेट

सुभाषनगर निवासी युवती की शादी पर कोरोना का ग्रहण लग गया। दरअसल दुल्हन और घराती सारी तैयारियां पूरी कर बरात का इंतजार कर रहे थे तभी दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके चलते घोड़ी चढ़ने को तैयार दूल्हे को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया।

By Edited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 07:33 PM (IST)
दूल्हा चढ़ रहा था घोड़ी, तभी आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव; एक कमरे में उसे किया आइसोलेट
रुड़की में एक दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके चलते उसे एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया।

दीपक मिश्रा, रुड़की। सुभाषनगर निवासी युवती की शादी पर कोरोना का ग्रहण लग गया। दरअसल, दुल्हन और घराती सारी तैयारियां पूरी कर बरात का इंतजार कर रहे थे, तभी दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके चलते घोड़ी चढ़ने को तैयार दूल्हे को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया। अब स्वजन दूल्हे के स्वस्थ होने के बाद शादी की नई तारीख निकालने की बात कह रहे हैं।

loksabha election banner

सुभाषनगर निवासी एक युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक से तय हुई थी। नौ दिसंबर को बरात आनी थी। दुल्हन के स्वजनों ने कृष्णानगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल शादी के लिए बुक किया था। दुल्हन के घर सुबह से ही सभी रस्में पूरी की जा रही थी। वहीं बरात के स्वागत और खानपान की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। यहां तक कि मंडप भी सजाया जा चुका था। इसी बीच शाम करीब चार बजे दूल्हे के स्वजनों ने फोन कर बताया कि दूल्हे की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 दूल्हे को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। बताया गया कि दूल्हे को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। इसके चलते दूल्हे ने कोविड जांच कराई थी। जिस समय बरात दिल्ली से रुड़की के लिए रवाना हो रही थी, उसी समय दूल्हे के मोबाइल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने का मैसेज और कॉल आ गई। साथ ही, उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। यह सुनते ही दुल्हन के घर सन्नाटा छा गया। सभी मेहमान लौट गए, खाना भी बर्बाद हो गया। वहीं मंडप भी सूना पड़ा रह गया। अब शादी की आगे की तारीख निकालने की बात कही जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.