Move to Jagran APP

शराबियों ने मचाया हुड़दंग तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार Haridwar News

हरिद्वार में बरात में शराबियों के हुड़दंग मचाने पर नाराज दुल्हन शादी के मंडप से उठकर चली गई। बाद में कुछ लोगों ने दुल्हन को मनाया तब कहीं जाकर शादी हो पाई।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 10:50 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 10:50 AM (IST)
शराबियों ने मचाया हुड़दंग तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार Haridwar News
शराबियों ने मचाया हुड़दंग तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार Haridwar News

हरिद्वार, जेएनएन। बरात में शराबियों के हुड़दंग मचाने पर नाराज दुल्हन शादी के मंडप से उठकर चली गई। दुल्हन चार घंटे तक शादी को लेकर नानुकर करती रही। इस बीच बरातियों-घरातियों की सांसे भी अटकी रही। बाद में कुछ लोगों ने दुल्हन को मनाया, तब कहीं जाकर शादी हो पाई। वहीं, पूर्व पार्षद ने सोमवार को पुलिस से शिकायत कर आरोपितों को चिह्नित करने की मांग की है।

loksabha election banner

हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र में एक विवाह समारोह था। इस बीच समारोह में कुछ शराबी घुस आए। शराबियों ने डीजे की धुन पर जमकर उत्पात मचाया और हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच उनकी बरातियों के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए खड़खड़ी चौकी से पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस ने उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा, वहीं दुल्हन को लगा कि हुड़दंग मचाने वाले बराती हैं। इससे वह नाराज हो गई और शादी के मंडप से उठकर कमरे में चली गई।

दुल्हन ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। इस बीच वर पक्ष बार-बार दुल्हन पक्ष से बात करता रहा, लेकिन दुल्हन ने एक न सुनी। यह पूरा घटनाक्रम चार घंटे तक चला। बाद में क्षेत्र के कुछ लोगों ने दुल्हन को समझाया, जिसके बाद फेरे हुए। शादी होते-होते सुबह हो गई। सोमवार को पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान ने एसएसपी डी. सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से इसकी शिकायत की। लखनलाल चौहान ने आरोप लगाया कि शादियों में रात 10 बजे के बाद डीजे बज रहा है। इसके कारण शराबी हंगामा करते हैं। पूर्व पार्षद ने हंगामा करने वाले आरोपितों को चिह्नित करने की मांग की है।

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी निवासी एक महिला के घर पुताई का काम चल रहा था। महिला के यहां पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर निवासी वसीम पुताई का काम कर रहा था। आरोप था कि 28 फरवरी को आरोपित ने महिला की नाबालिग बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई।

यह भी पढ़ें: पहले झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर शादी से इनकार; मुकदमा दर्ज

इसके बाद आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसी बीच महिला को इसकी भनक लग गई। महिला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित फरार हो गया था। इस मामले में महिला ने आरोपित वसीम पर सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर प्यार, दोनों शादी को तैयार; फिर युवती ने किया इनकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.