Move to Jagran APP

ब्राह्मण समाज ने बंद कराया आर्टिकल-15 का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी हरिद्वार श्री ब्राह्मण सभा परशुराम सेना व विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने सिडकुल स्थि

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 08:33 PM (IST)
ब्राह्मण समाज ने बंद कराया आर्टिकल-15 का प्रदर्शन
ब्राह्मण समाज ने बंद कराया आर्टिकल-15 का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: श्री ब्राह्मण सभा, परशुराम सेना व विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने सिडकुल स्थित वेव सिनेमा में प्रदर्शन कर फिल्म 'आर्टिकल-15' का प्रदर्शन बंद करा दिया। फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया गया। जबकि सिनेमा हाल के बाहर भारी पुलिस तैनात किया गया।

loksabha election banner

श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि फिल्म ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है। सत्य घटना को असत्य रूप में जनता के सामने परोस कर सामाजिक समरसता को खत्म करने की एक सोची समझी चाल है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेंसर बोर्ड ने फिल्म का प्रसारण नहीं रोका तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा। परशुराम सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर स्वामी ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन से समाज की छवि धूमिल हो रही है। जिससे समाज के लोग हर जगह फिल्म विरोध और बहिष्कार करें। आदेश भार्गव व अंकुश उपाध्याय ने कहा कि यह फिल्म हिन्दू समाज में विद्वेष फैलाने वाली है। इसलिए फिल्म आर्टिकल-15 पर शीघ्र बैन लगाया जाना चाहिए। शुक्रवार को

वेब सिनेमा प्रबंधक ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म का प्रसारण बंद करा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सिनेमा हॉल के अंदर जाकर खुद देखा कि फिल्म चल रही या नही। फिल्म नहीं चलने पर प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस मौके पर उमेश जोशी, आदित्य झा, आशीष गौड़, धीरज शर्मा, रवि तिवारी, मधुसूदन शास्त्री, उदय झा, सागर केतन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.