Move to Jagran APP

भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर झोंकी ताकत

जागरण संवाददाता रुड़की भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी की नीतिया स

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:07 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 09:07 PM (IST)
भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर झोंकी ताकत
भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर झोंकी ताकत

जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर पूरी ताकत लगा दी है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतिया, सरकार के कार्य चुनाव में काम तो करते ही हैं, लेकिन सबसे बड़ा फैक्टर बूथ मैनेजमेंट होता है। इसलिए सभी को मतदान केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुखों की रहेगी। तभी यह मजबूत हो सकेगा।

loksabha election banner

गुरुवार को मालवीय चौक स्थित एक पैलेस में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है। इसलिए सभी को संगठित होकर काम करना होगा। पार्टी पहले है और व्यक्तिगत हित बाद में। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आज भाजपा को पूरे विश्व में नंबर वन का खिताब है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह संगठित होकर काम करें। सबसे पहले लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इतना ही नहीं बूथ प्रभारी इस बात का ध्यान भी रखे कि अपने बूथ के अंतर्गत वोट डालने व न डालने वाले मतदाताओं के बारे में जानकारी लेते रहें। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संगठन से बाहर किसी का अस्तित्व नहीं है, इसलिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत की बदौलत ही पार्टी को सफलता मिलेगी। करीब चार घंटे तक बूथ कार्यकर्ताओं को मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, विधायक देशराज कर्णवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.