आज राष्ट्रपति की दिवंगत पत्नी की अस्थियां हरकी पैड़ी पर होंगी विसर्जित
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की दिवंगत पत्नी शुभ्रा मुखर्जी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सड़क मार्ग से उनकी अस्थियां लेकर परिवार के लोग दिल्ली से चाक-चौबंद सुरक्षा में दोपहर बाद निकलेंगे। अस्थियां आज शाम छह बजे हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित होंगी।
हरिद्वार। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की दिवंगत पत्नी शुभ्रा मुखर्जी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सड़क मार्ग से उनकी अस्थियां लेकर परिवार के लोग दिल्ली से चाक-चौबंद सुरक्षा में दोपहर बाद निकलेंगे। अस्थियां आज शाम छह बजे हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित होंगी।
बीते रोज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का देहांत हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रही थी। कई महीनों से वो दिल्ली में सेना के रिसर्च एवं रैफरल (आरआर) अस्पताल में भर्ती थी। शुभ्रा मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे लोधी रोड, श्मशान घाट पर किया गया।
इसके बाद दोपहर के बाद सड़क मार्ग से राष्ट्रपति का परिवार शुभ्रा मुखर्जी की अस्थियां लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होगा। यहां आज शाम छह बजे उनकी अस्थियां हरकी पैड़ी पर गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी साथ नहीं आ रहे हैं। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार 20 अगस्त को वापस लौट जाएगा। इस दौरान पारिवारिक सदस्य हरिद्वार में ही रुकेंगे।
पढ़ें-नहीं रहीं प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी