Move to Jagran APP

भाजपा की नींव का मजबूत आधार कार्यकत्र्ता: चौहान

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को शहर के दोनों मंडल के कार्यकत्र्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:50 PM (IST)
भाजपा की नींव का मजबूत आधार कार्यकत्र्ता: चौहान
भाजपा की नींव का मजबूत आधार कार्यकत्र्ता: चौहान

जागरण संवाददाता, रुड़की: भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को शहर के दोनों मंडल के कार्यकत्र्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई। वहीं सुभाषनगर में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं का उत्साहव‌र्द्धन किया गया।

loksabha election banner

गुरुवार को सुभाषनगर के प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है। संगठन के बलबूते ही विभिन्न राज्यों के साथ केंद्र में भी सरकार बनी। साथ ही विश्व में सबसे बड़ा यदि कोई लोकतांत्रिक संगठन है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं को जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की रीति-नीति को पहुंचाना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जयभगवान सैनी, अनुज त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए। भाजपा पूर्वी मंडल की ओर से रुड़की पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज सरकार तक जनता की उपलब्धियों को पहुंचाना है। साथ ही कार्यकत्र्ताओं को अनुशासन में रहकर काम करना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं की मेहनत और लगन से ही पार्टी दो सांसद से बढ़कर 300 के पार पर पहुंची है। कार्यकत्र्ताओं को अपना जोश बनाए रखना है। वहीं पश्चिमी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विमल कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जनसंघ से लेकर अब तक अध्यक्ष बदलते रहे, लेकिन पार्टी ने कभी अपनी विचारधारा नहीं बदली। इस मौके पर मनोज नायक, अशोक आर्य, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिधु, नगर विधायक प्रदीप बत्रा, दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति, डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चौधरी, महेंद्र काला आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा अन्य मंडलों में भी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.