Move to Jagran APP

Uttarakhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- धैर्य रखें, पार्टी समय आने पर सबको देगी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से प्रदेश का लगातार भ्रमण कर रहे महेंद्र भट्ट दूसरे दिन भी रुड़की में कार्यकर्त्ताओं से मिले। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि धैर्य रखें पार्टी समय आने पर सबको जिम्मेदारी देगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 11:27 AM (IST)
Uttarakhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- धैर्य रखें, पार्टी समय आने पर सबको देगी जिम्मेदारी
प्रदेश का लगातार भ्रमण कर रहे महेंद्र भट्ट दूसरे दिन भी रुड़की में कार्यकर्त्ताओं से मिले।

जागरण संवाददाता, रुड़की: प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) की जिम्मेदारी मिलने के बाद से प्रदेश का लगातार भ्रमण कर रहे महेंद्र भट्ट दूसरे दिन भी रुड़की में कार्यकर्त्ताओं से मिले। मंगलौर एवं नारसन में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार दायित्व का वितरण करेगी। कार्यकर्त्ता धैर्य बनाएं। साथ ही निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को ही जिम्मेदारी मिलेगी।

loksabha election banner

बुधवार को रुड़की में जिला महामंत्री आदेश सैनी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह लगातार संगठन में रहे हैं। हरिद्वार में उन्होंने पहले भी काम किया है।

इस बार के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार से आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है। पार्टी स्तर पर इसकी समीक्षा हो चुकी है। वह भी कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने के लिए मंडलों में जा रहे है।

बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर दायित्व संभाल रहे कार्यकर्त्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो कि कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। यहां पर संगठन तय करता हैं कि किस कार्यकर्त्ता से कब कौन सा कार्य लेना है।

हरिद्वार से कोई भी विधायक कैबिनेट में ना होने पर उन्होंने कहा कि इस पर भी विचार विमर्श चल रहा है। अभी सरकार के गठन को कुछ महीने ही हुए हैं। इसलिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर पार्टी के लिए काम करना है। भाजपा एकमात्र ऐसा दल हैं जहां पर 365 दिन कार्यकर्त्ता काम करता है। जनता के बीच में रहकर सेवा करने का काम भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता ही कर रहा है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को वह मंगलौर मंडल के नारसन एवं लक्सर में कार्यकर्त्ताओं से मिलेंगे। इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, पवन तोमर, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, अभिषेक चंद्रा, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.