कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपाइयों ने बनाई रणनीति
संवाद सूत्र बहादराबाद भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बहादराबाद स्थित विधायक सुर
संवाद सूत्र, बहादराबाद: भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बहादराबाद स्थित विधायक सुरेश राठौर के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें हरिद्वार लोकसभा संयोजक अश्विनी कौशिक ने बताया कि 25 मार्च को भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक नामांकन करेंगे। इससे पूर्व हरिद्वार नगर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव कार्यालय वेद मंदिर ज्वालापुर में खोला जाएगा। यह पूरी लोकसभा का मुख्य चुनाव कार्यालय होगा और इसके बाद सभी विधानसभाओं में भी चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे। आगामी 25 तारीख को होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है और सभी मंडलों और विधानसभाओं की बैठकें भी तय कर दी गई है। बैठक में लोक सभा विस्तारक दिनेश राणा, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश जमदग्नि, लोकसभा सह संयोजक ठाकुर सुशील चौहान, विधायक आदेश चौहान, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र बोरी, अश्वनी पाल, आलोक द्विवेदी, राहुल अग्रवाल, चंदन चौहान, पवन राठौर, विधानसभा संयोजक चौधरी सत्य कुमार, विनोद शर्मा, अनिल अरोड़ा ,मास्टर राजकुमार चौहान, नरेश जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान और संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया।