भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर दावेदारों में बेचैनी
जागरण संवाददाता हरिद्वार अगला भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर दावेदार रविवार दिनभर जुटे रह
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: अगला भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर दावेदार रविवार दिनभर जुटे रहे। सबकी निगाहें प्रदेश नेतृत्व की ओर टिकी रहीं।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के क्रम में मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद पांच दिसंबर को पार्टी के जगजीतपुर स्थित नए कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने रायशुमारी कर दावेदारी ली थी। रायशुमारी में 16 दावेदारों ने अगला जिलाध्यक्ष बनने को ताल ठोंकी थी। इसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान भी थे। इसके अलावा जय भगवान सैनी, वर्तमान जिला महामंत्री विकास तिवारी, दायित्वधारी विनोद आर्य, आशुतोष शर्मा, संदीप गोयल, देवी सिंह राणा, आदेश सैनी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू, ऋषिपाल सिंह, पवन सिंह तोमर, हरजीत सिंह, आदित्य राज सैनी, कुशल पाल सैनी शामिल रहे। वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने भी दावेदारी कर दोबारा अध्यक्ष बनने की चाह दिखाई। जिला चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दावेदारों से रायशुमारी करने के बाद सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजा था। अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व को ही करना है।