स्ट्रीट लाइट व सफाई व्यवस्था पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
जागरण संवाददाता हरिद्वार शहर में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षदों
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शहर में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षदों ने नाराजगी जताई है। पार्षदों ने इसके लिए महापौर और उनके पति को जिम्मेदार ठहराया है।
सोमवार को भाजपा पार्षदों की स्थानीय होटल में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने महापौर पर आरोप लगाया कि वे पति के इशारे पर नगर निगम की व्यवस्था व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य कर रही हैं। जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। पार्षद राजेश शर्मा ने भी महापौर पर पति के इशारे पर नगर निगम को चलाने का आरोप लगाया। बैठकों से लेकर निगम के हर कार्य में उनका दखल रहता है। हर कार्य में कमीशन का खेल चल रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था विफल साबित हो रही है। पार्षद मोनिका सैनी, पिकी चौधरी ने कहा महापौर को नागरिकों के लिए काम करना चाहिए। कहा उनकी विफलता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के विकास परक कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस के पार्षद लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। ललित सिंह रावत, विवेक उनियाल ने कहा करीब एक वर्ष निगम चुनाव को पूरा होने वाला है, लेकिन कोई भी काम नहीं दिख रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्ड के काम जानबूझकर रोका जा रहा है। ह बैठक में ललिता चौहान, सपना शर्मा, रेनू अरोड़ा आदि पार्षद मौजूद रहे।
--------------------
भाजपा के पार्षद गलत आरोप लगा रहे हैं। सरकार और शहरी विकास मंत्री नगर निगम के कार्यो में भागीदारी नहीं कर रहे हैं।
-अनीता शर्मा, महापौर नगर निगम