Move to Jagran APP

कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी रही विजयी, समर्थकों में नोकझोंक

भगवानपुर विकास खंड की मानकपुर आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ने कांटे के मुकाबले में कांग्रेस की प्रत्याशी को पराजित किया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:29 PM (IST)
कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी रही विजयी, समर्थकों में नोकझोंक
कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी रही विजयी, समर्थकों में नोकझोंक

भगवानपुर, [जेएनएन]: भगवानपुर विकास खंड की मानकपुर आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में भाजपा के सुभाष वर्मा ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुम चौधरी को कांटे के मुकाबले में 85 मतों से पराजित किया। मतगणना के दौरान कई बार दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई। जीत हासिल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में विजयी जुलूस निकाला।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया। पहले तीन राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा 2465 मत लेकर आगे रहे, जबकि कुसुम चौधरी 2389 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही। चौथे राउंड में कुसुम चौधरी बढ़त बना ली। पांचवें राउंड तक यह बढ़त बनी रही। अंतिम राउंड हुआ तो कुसुम चौधरी पिछड़ गई। भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा 4797 वोट लेकर विजयी रहे, जबकि कुसुम चौधरी को 4712 वोट मिले। 

इस मौके पर भाजपा नेता सुबोध राकेश, डीसीबी चेयरमैन सुशील चौधरी, महावीर सिंह, पवन तोमर, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पहले मतगणना के दौरान कई बार भाजपा कार्यकर्ताओं एवं चौधरी राजेंद्र सिंह समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस को बड़ी मुश्किल से मामले को शांत करना पड़ा। 

राजेंद्र चौधरी को लगा जोर का झटका 

रुड़की: किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी को इस हार से जोर को झटका लगा है। नामांकन के दौरान ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति लगाकर उनका नामांकन खारिज करा दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी कुसुम चौधरी के लिए मत मांगे, लेकिन वह पत्नी को भी नहीं जीता पाए। इससे पहले 2016 के पंचायत चुनाव में भी कुसुम चौधरी ने मानकपुर सीट से चुनाव लड़ा था, तब भी उनकी हार हुई थी। पिछले साल भाजपा की सरकार आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी के अधिकार सीज कर दिए गए थे। सविता चौधरी राजेंद्र सिंह के छोटे भाई की पत्नी है। बाद में उच्च न्यायालय ने अधिकारों पर लगी रोक को हटा दिया था। 

प्रत्याशी                मत

सुभाष वर्मा           4797

कुसुम चौधरी       4712

लोकेंद्र               1146

अंकुश                868

अनुज                 485

अमित                 428

अनिल                  11

कोमल                   9

प्रदीप त्यागी           85

फरमान                259

राजकुमार              18

विपिन                   30

एसडीएम पर भारी पड़ा उपचुनाव 

भगवानपुर: भगवानपुर तहसील के उपजिलाधिकारी डीएस नेगी पर मानकपुर आदमपुर सीट का उप चुनाव भारी पड़ा है। दरअसल, मतदान के दिन उनकी एक नेता से गलत मत करने को लेकर उनकी बहस हो गई थी। तभी उक्त नेता ने उनका तबादला कराने की बात कही थी। मतगणना से एक दिन पहले ही शासन ने उनका तबादला भगवानपुर तहसील से टिहरी के लिए कर दिया है। हालांकि प्रशासन इसे रूटीन में हुए तबादले बता रहा है, लेकिन क्षेत्र में हर कोई इसे मानकपुर आदमपुर सीट पर हुए चुनाव से जोड़कर देख रहा है। 

यह भी पढ़ें: जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वे वापस जाएं: डॉ. इंदिरा हृदयेश

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी जुलाई के पहले हफ्ते तक होगी गठित

यह भी पढ़ें: सचिवालय में भर्ती के नाम पर ठगी को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.