बाइक सवारों ने लूटी महिला की चेन
हरिद्वार : कनखल में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला की चेन लूटकर फरार हो गया। महिला के
हरिद्वार : कनखल में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला की चेन लूटकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोग बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहने हुए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
कनखल की ज्ञानलोक कॉलोनी में मनीष कुमार का घर है। उनकी पत्नी मनीषा शाम के समय पूजा के लिए मंदिर गई थी। वापस लौटने के दौरान मनीषा जब घर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनकी बगल में आ गए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। बाइक चला रहे बदमाश ने गाड़ी दौड़ा दी। मनीषा के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया, पर कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़िता ने कनखल थाने में तहरीर दी। पुलिस चेन स्नेचरों का हुलिया पहचानने में जुटी है। एक पुलिस टीम ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। (जासं)