विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में बजाज एंड संस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भीषण आग, मशक्कत के बाद फायद ब्रिगेड ने पाया काबू

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:22 PM (IST)

भगवानपुर के लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बजाज एंड संस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हीट ट्रीटमेंट के दौरान भीषण आग लग गई, जो क्वेंचिंग ऑयल के कारण तेजी से फैली।

भीषण आग।

भीषण आग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, भगवानपुर। भगवानपुर के लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार देर शाम हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया के दौरान अचानक भीषण आग लग गई।

आग क्वेंचिंग ऑयल में लगने के कारण कुछ ही पलों में इतनी विकराल हो गई कि उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भगवानपुर दमकल टीम मौके पर पहुंची। तेल की आग बेहद संवेदनशील होने के कारण पानी के बजाय फोम कंपाउंड का इस्तेमाल शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने जान जोखिम में डालकर भारी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पाया।

समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रुक गई।

भगवानपुर दमकल इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों और इससे हुए कुल आर्थिक नुकसान का अभी सटीक आकलन नहीं हो पाया है। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा नुकसान का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद ही वास्तविक क्षति का पता चल सकेगा।