सिगल यूज प्लॉस्टिक बंद करने के लिए करेंगे प्रेरित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सिगल यूज प्लॉस्टिक को बंद करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही संघ की पुस्तकें बांटकर नीतियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सिगल यूज प्लॉस्टिक को बंद करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही संघ की पुस्तकें बांटकर नीतियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, रुड़की: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सिगल यूज प्लॉस्टिक को बंद करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही, संघ की पुस्तकें बांटकर नीतियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
संघ कार्यालय में मंगलवार को जिला संघचालक प्रवीण की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि आरएसएस के द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर के जन्मदिवस पर बुधवार को पुस्तकें वितरित की जाएंगी और नहर के दोनों किनारे मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। विभाग प्रचारक शरद ने कहा कि शिव चौक रामनगर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शताब्दी द्वार, बीटी गंज समेत अन्य स्थानों पर संघ का साहित्य बांटा जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासियों को प्रेरित किया जाएगा। कहा कि सिगल यूज प्लॉस्टिक वातावरण के लिए बहुत हानिकारक है। उन्होंने बताया कि स्लोगन के माध्यम से समाज को पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।