महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा
महापौर गौरव गोयल ने गुरुवार को शहर के नालों की सफाई का जायजा लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:54 PM (IST)
रुड़की: महापौर गौरव गोयल ने गुरुवार को शहर के नालों की सफाई का जायजा लिया। साथ ही नालों की सफाई में तेजी लाने और सिल्ट को नाला सफाई के साथ ही उठाए जाने के निर्देश दिए।
शहर में बड़े एवं छोटे नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। महापौर गौरव गोयल ने गुरुवार को मोहनपुरा, साउथ सिविल लाइन और सोलानीपुरम में नाले सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नगर के सभी नालों की सफाई कार्यों को बड़ी तेजी से कराया जा रहा है, बरसात शुरू होने में अब समय कम है। उनका प्रयास है कि बरसात के दौरान शहर में जलभराव न हो। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मी पूरी मेहनत के साथ दिन-रात एक करके इस कार्य को करने में लगे हुए हैं। नालों से निकल रहीं सिल्ट निगम के डंप जोन में डाला जा रहा है।(जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें