दुष्कर्म में नाकाम होने पर महिला के बच्चे का दबाया गला
घर में घुसकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसने महिला से मारपीट भी की और उसके बच्चे का गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की।
हरिद्वार, [जेएनएन]: लक्सर क्षत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम रहने पर महिला के बच्चे का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख युवक फरार हो गया।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला अलग अलग पक्षों से जुड़ा होने के कारण घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर में सोई हुई थी। इस बीच तड़के चार बजे गांव का ही मांगा घर में घुस आया और गलत नीयत से पकड़ लिया।
विरोध करने पर उसने उसके बच्चे को उठा लिया और गला दबाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। जिन्हें देख व फरार हो गया। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि आरोपी मांगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो
यह भी पढ़ें: दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर शादी के बाद घर से निकाला