Move to Jagran APP

घर में घुसकर वृद्ध दिव्यांग को धारदार हथियार से किया घायल

संवाद सहयोगी रुड़की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर वृद्ध दिव्यांग पर धारदा

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 05:24 PM (IST)
घर में घुसकर वृद्ध दिव्यांग को धारदार हथियार से किया घायल
घर में घुसकर वृद्ध दिव्यांग को धारदार हथियार से किया घायल

संवाद सहयोगी, रुड़की: रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर वृद्ध दिव्यांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध को सिर, छाती और पांव गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने वृद्ध के बेटे की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के पीछे रंजिश बताई जा रही है।

loksabha election banner

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव निवासी वृद्ध फल सिंह का एक हाथ नहीं है। सोमवार को वह अपने घर पर था। जबकि घर के अन्य सदस्य कहीं गए हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही सागर, सुनीत, प्रियंका और सोनिया घर में घुस आए। आरोपितों के हाथ में बलकटी थी। आरोपितों ने घर में घुसते ही वृद्ध से मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर, छाती और पांव पर बलकटी से वार किया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मारपीट करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि वृद्ध के बेटे आनंद की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों में कोई पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसके चलते यह हमला किया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.