कला प्रतियोगिता में आस्था की टीम प्रथम
हरिद्वार भूपतवाला स्थित आरजे क्लासेज में स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने कला प्रतियोगिता आयोजित
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 07:33 PM (IST)
हरिद्वार: भूपतवाला स्थित आरजे क्लासेज में स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने कला प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें आस्था, छवि, कामाक्षी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
रविवार को हुई कला प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें आस्था, छवि, कामाक्षी की टीम प्रथम, आशुतोष, प्रतिज्ञा, सुहाना ने दूसरा और प्राची, दिव्यांश, मानस ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्था के सहसचिव राजा बाबू तोमर ने कहा प्रतियोगिता बच्चों में कला प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की गई है। इस दौरान अमिन सैनी, आदित्य सिंह राणा, गौतम खट्टर, आस्था, इशानिका, कृष्णा, प्रतिज्ञा सहित अन्य मौजूद रहे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें