Move to Jagran APP

अनुष्का ने विराट को किया बर्थडे विश, कुछ ऐसे किया सेलीब्रेट

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को उनका बर्थडे अलग ही अंदाज में विश किया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर भी की है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 08:12 AM (IST)
अनुष्का ने विराट को किया बर्थडे विश, कुछ ऐसे किया सेलीब्रेट
अनुष्का ने विराट को किया बर्थडे विश, कुछ ऐसे किया सेलीब्रेट

हरिद्वार, [जेएनएन]: विरुष्का इनदिनों उत्तराखंड की हंसी वादियों में हैं। दोनों यहां एक खास पल को सेलीब्रेट कर रहे हैं। ये खास पल है विराट कोहली का बर्थडे। जी हां पहाड़ों के बीच अनुष्का ने बड़े ही अलग अंदाज में विराट कोहली को बर्थडे विश किया है। पत्नी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे विराट के साथ छत पर खड़ी हैं और उन्होंनेे कैप्शन में लिखा है लिखा भगवान शुक्रिया इनको जन्म देने के लिए। अनुष्का ने इस पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। वहीं, माना जा रहा है कि वे दोनों इस खास पल को सेलीब्रेट करने के लिए आज हरिद्वार जाएंगे। जहां अंबू वाला आश्रम में विराट के जन्मदिन के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। 

loksabha election banner

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में हैं। शनिवार देर शाम दोनों जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से होटल आनंदा चले गए। जहां रात को अनुष्का ने विराट कोहली का बर्थडे सेलीब्रेट किया। अनुष्का ने विराट का बर्थडे बेहद ही सादे अंदाज में मनाया। रविवार को दोनों अपने आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल के हरिद्वार स्थित आश्रम में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों यहां से वापस आनंदा होटल आ गए थे।

वहीं, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी दो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के जन्म के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। यह दोनों फोटो रात के समय नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा से ली गई हैं, जिनमें पीछे ऋषिकेश शहर भी नजर आ रहा है। विराट कोहली और अनुष्का के माथे पर सफेद चंदन भी लगा है, जो संभवतया उन्हें हरिद्वार स्थित गुरु के आश्रम में लगाया गया हो। 

यह वही आश्रम है, जहां विराट अक्सर अनुष्का के साथ आते हैं। दोनों शादी से ठीक पहले भी यहां बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। विराट कोहली भी यहां दो से तीन बार आ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्म निर्माताओं को कर रहा आकर्षित

यह भी पढ़ें: सड़क फिल्म के लिए माणा आएंगे महेश भट्ट, आलिया और आदित्य निभाएंगे लीड रोल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.