पुरातन छात्रों ने विचार किए साझा
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एलुमनी मीट 2020 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र व पूर्व विधायक अंबरीश कुमार ने कहा इस विश्वविद्यालय से मिले संस्कारों से हम जीवन में समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एलुमनी मीट 2020 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र व पूर्व विधायक अंबरीश कुमार ने कहा इस विश्वविद्यालय से मिले संस्कारों से हम जीवन में समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग कर रहे हैं।
पूर्व विधायक अंबरीश कुमार ने कहा आज एक मंच पर मिलने का अवसर विश्वविद्यालय ने दिया है। हमारा कर्तव्य बनता है कि विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाने में सहयोग करें। कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा सबने अपनी प्रतिभा से विश्वविद्यालय को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित किया है। आगे भी ऐसा सहयोग करने की जरूरत है। एलुमनी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. गगन माटा ने पांच साल का विवरण प्रस्तुत किया। कहा अगले वर्ष और अधिक भव्यता के साथ आयोजन किया जाएगा। पूर्व पदाधिकारियों प्रो. पीसी जोशी, प्रो. पंकज मदान, डॉ. अजेंद्र कुमार, डॉ. गगन माटा, डॉ. दुर्गेश त्यागी को कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री व आधुनिक भीम विश्वपाल जयंत ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके बाद नवगठित एलुमनी एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार को अध्यक्ष, डॉ. मयंक अग्रवाल को सचिव, डॉ सुयश भारद्वाज को संयुक्त सचिव, नवीन कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कनाडा से अमित गोयल और अमरीका में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में वैज्ञानिक डॉ. प्रतिमा ने वीडियो क्लीपिग के माध्यम से विचार व्यक्त किए।
इस दौरान, पूर्व छात्र राजीव शर्मा, डॉ. रविकांत शर्मा, डॉ. अरविंद चौहान के अलावा प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. ब्रह्मदेव, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. सोमदेव शतांशु, डॉ. सुरेश वर्णवाल, डॉ. राजुल भारद्वाज, डॉ. वागीश पालीवाल, डॉ. विनित विश्नोई आदि मौजूद रहे।