Move to Jagran APP

Tokyo Olympic: हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के स्वागत में परोसी जाएगी यह डिश, मां सोरण देवी ने कहा- उसे यह बेहद पसंद

टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लौट रही महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के स्वागत में मां सोरण देवी ने आलू-टमाटर की सब्जी और पूरी बनाने की तैयारी की है। मां कहती हैं वंदना को मीठा कुछ खास पसंद नहीं है। हां कभी-कभार रसगुल्ला जरूर खा लेती है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 09:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 09:32 AM (IST)
Tokyo Olympic: हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के स्वागत में परोसी जाएगी यह डिश, मां सोरण देवी ने कहा- उसे यह बेहद पसंद
वंदना कटारिया के स्वागत में मां सोरण देवी ने आलू-टमाटर की सब्जी और पूरी बनाने की तैयारी की है।

करण सिंह चौहान, बहादराबाद (हरिद्वार)। टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लौट रही महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के स्वागत में मां सोरण देवी ने आलू-टमाटर की सब्जी और पूरी बनाने की तैयारी की है। मां सोरण कहती हैं, वंदना को मीठा कुछ खास पसंद नहीं है। हां, कभी-कभार रसगुल्ला जरूर खा लेती है। वो रसगुल्ले से उसका मुंह मीठा जरूर कराएंगी।

loksabha election banner

टोक्यो ओलिंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली वंदना के घर लौटने का मां सोरण देवी को ही नहीं, भाई पंकज, लाखन और सौरभ को भी बेसब्री से इंतजार है। वंदना की भतीजियों प्राची, मुस्कान, खुशी की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं। आखिरकार, महीनों बाद महिला हाकी में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर बुआ जो आ रही हैं। वंदना की भतीजियां बताती हैं, वो बुआ का मैच टीवी पर देखती थी, जब वो आएंगी तो उनसे ढेर सारी बातें करेंगी। यूं तो वंदना के वापस लौटने को लेकर पूरा गांव उत्साहित है, लेकिन मां सोरण देवी खासी उत्साहित हैं।

दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में सोरण देवी ने बताया कि लाडली को आलू-टमाटर की सब्जी बेहद पसंद है। उसके आने पर वह आलू-टमाटर बनाएंगी। ढोल-नगाड़े की भी व्यवस्था की गई है। उसके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

राज्य हाकी संघ की कोई तैयारी नहीं

हाकी में विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ने वाली वंदना कटारिया के स्वागत को लेकर राज्य हाकी संघ में कोई हलचल नहीं दिख रही है। यहां तक कि जिला हाकी संघ का वजूद भी किसी को नहीं पता। संघ है भी या नहीं इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल ने बताया कि अब तक राज्य हाकी संघ की ओर से वंदना के स्वागत संबंधी कोई जानकारी नहीं आई है।

नहीं बना खस्ताहाल संपर्क मार्ग

बीती रविवार को खेल मंत्री अरविंद पांडे को वंदना के घर तक पैदल जाना पड़ा था। संपर्क मार्ग की हालत बेहद खस्ता होने के कारण वहां तक गाड़ी नहीं जा पाई थी, जगह-जगह जलभराव भी हुआ है। हालांकि मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए थे। मरम्मत के नाम पर महज सफाई कराकर कर्त्‍तव्यों की इतिश्री कर ली गई।

यह भी पढ़ें:-Tokyo Olympic: भारतीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया स्‍वागत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.