रिश्वत लेने का आरोप लगा महिला ने किया हंगामा
संवाद सूत्र, लक्सर: खानपुर ब्लॉक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकार
संवाद सूत्र, लक्सर: खानपुर ब्लॉक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पर अटैचमेंट कराने के नाम पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हंगामा किया। बाद में अधिकारियों के आने पर महिला चली गई। महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी बलवंत ¨सह पंवार उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय खानपुर में पिछले करीब एक वर्ष से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) के पद पर तैनात है। इससे पूर्व वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रूड़की में तैनात रहे हैं। बुधवार को वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। तभी एक महिला पहुंची। उन्हें कार्यालय के बाहर बुलाकर बातचीत करने लगी। इसके बाद महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि डायट में तैनाती के दौरान सीएओ ने उससे अटैचमेंट कराने के नाम पर 25 हजार रुपये लिए थे। जिसमें दस हजार रुपये दे दिए थे। बाकी के 15 हजार रुपये अटैचमेंट के बाद देना तय हुआ था। इसके बावजूद उसका अटैचमेंट नहीं हुआ। पैसे भी वापस नहीं किए। वह पैसे वापस करने की मांग पर अड़ गई। जबकि सीएओ ने महिला को पहचानने से भी इन्कार किया। इसी बीच महिला ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर उपशिक्षा अधिकारी व अन्य लोग कार्यालय के बार निकले। इस पर वह महिला चली गई। सीएओ ने आरोपित महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। हालांकि उनका कहना है कि वह हंगामा करने और आरोप लगाने वाली महिला को जानते तक नही हैं। यह किसी की साजिश भी हो सकती है। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया घटना को लेकर तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।