पेट्रोल देने में गड़बड़ी का आरोप, नोकझोंक
शेखपुरी निवासी विजय गोयल सोमवार रात को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के लिए आए थे। उन्होंने टंकी पूरी भरने के लिए कहा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 08:32 PM (IST)
रुड़की: शेखपुरी निवासी विजय गोयल सोमवार रात को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के लिए आए थे। उन्होंने टंकी पूरी भरने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि बाइक की टंकी में पांच लीटर तेल आता है। लेकिन सेल्समैन ने उन्हें बताया कि टंकी में पौने छह लीटर तेल आया है। विजय गोयल का कहना है कि उनकी बाइक की टंकी में पहले भी तेल था। इसके अलावा जब टंकी ही पांच लीटर की है तो तेल पौने छह लीटर कैसे आ सकता है। इस बात को लेकर सेल्समैन व बाइक स्वामी के बीच नोकझोंक हुई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया।
(संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें