शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी है।
रुड़की, जेएनएन। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मुलाकात करीब दो साल पहले लंढौरा निवासी आस मोहम्मद से हुई थी। आस मोहम्मद एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। आस मोहम्मद और युवती के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ दिन पहले आस मोहम्मद ने युवती को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था।
आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया था। जब युवती ने उसे शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। युवती ने कई बार शादी के लिए उस पर दबाव बनाया। हर बार वह शादी से इनकार करता रहा।
इसके बाद युवती ने तीन दिसंबर को सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपित आस मोहम्मद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। आरोपित पुलिस से बचने के लिए घर से फरार हो गया था। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपित आस मोहम्मद को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
फरार प्रेमी युगल शादी रचाकर वापस लौटा
फरार प्रेमी युगल शादी रचाकर वास लौट आया है। दोनों ने सहारनपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी की है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को यह सूचना उपलब्ध करा दी है। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर सहारनपुर से आकर उसकी भतीजी रह रही थी। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग सहारनपुर निवासी कन्हैया नामक युवक के साथ हो गया था। युवती प्रेम प्रंसग के चलते युवक के साथ फरार हो गई थी।
यह भी पढ़ें: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, भाई ने लिखाई रिपोर्ट; आरोपित फरार Dehradun News
युवती की तलाश के बाद उसके चाचा ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने जब युवती व उसे ले जाने वाले युवक के बारे में पता किया पता चला कि वह इस समय कन्हैया के साथ रह रही है। पता चला कि सहारनपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। कोतवाल योगेश सिंह देव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार