विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की बच्ची, अस्पताल में भर्ती... पुलिस कर रही मां-बाप की तलाश

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 12:39 PM (IST)

हरिद्वार में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में एक सात दिन की नवजात बच्ची मिली, जिसे पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. हरिद्वार में कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की बच्ची

  2. राहगीरों ने बच्ची को देखा, समाजसेवी ने पुलिस को सूचना दी

  3. पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, माता-पिता की तलाश जारी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कूड़े के ढ़ेर में मिली सात दिन की बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मां-बाप की तलाश। भगत सिंह चौक के समीप कूड़े के देर में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए। नजदीक जाकर देखने पर एक मासूम रोते-बिलखते मिली।

समाजसेवी वंदना गुप्ता ने बच्ची को अपनी गोद देते हुए पुलिस को सूचना दी। मासूम की उम्र लगभग सात दिन बताई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बच्चों के मां-बाप कौन है और उसे कौन बेसहारा छोड़ कर गया है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।