-गर्भोत्सव संस्कार की दी जानकारी
हरिद्वार: बाल विकास परियोजना बहादराबाद द्वितीय के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र शाहपुर
हरिद्वार: बाल विकास परियोजना बहादराबाद द्वितीय के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र शाहपुर शीतलाखेड़ा पर मंगलवार को महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं को गर्भोत्सव संस्कार के बारे में जानकारी देने के साथ ही बच्चों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए।
आंगनबाड़ी केंद्र शाहपुर शीतलाखेड़ा में बाल विकास परियोजना अधिकारी वर्षा शर्मा के नेतृत्व में आसपास के चार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 25 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 15 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। शांतिकुंज से आए आचार्य डॉ. अनिल कुमार ने गर्भवती महिलाओं को गर्भोत्सव संस्कार के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओ वर्षा शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान लगने वाले विभिन्न टीकों को नियमित लगवाने को कहा। इस दौरान सुपरवाइजर अर्चना शर्मा, ग्राम प्रधान पूजा कौर, आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सविता अग्रवाल, रेखा, प्रीति, ¨डपल, मैना आदि उपस्थित रहीं। (जासं)