54 लोगों को किया होम क्वारंटाइन
लक्सर बहादरपुर खादर गांव से संस्थागत क्वारंटाइन के लिए भेजे गए 54 लोग क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद गांव लौट गए। इन लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
लक्सर : बहादरपुर खादर गांव से संस्थागत क्वारंटाइन के लिए भेजे गए 54 लोग क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद वापस लौट आए हैं। इन सभी को अब 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है। लक्सर के निकटवर्ती बहादरपुर खादर गांव में जमात से लौटे एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर रखा है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में संदिग्ध 54 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद अब यह लोग वापस लौट आए हैं। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जिन 54 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था वह वापस लौट आए हैं। स्वास्थ्य परीक्षण में रिपोर्ट सामान्य आने के बाद अब एहतियातन इन सभी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है।