Move to Jagran APP

किसानों पर मनमाने कानून थोपने का प्रयास कर रहा केंद्र

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर मनमाने कानून थोपने का प्रयास कर रही है। देशभर के किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 08:37 PM (IST)
किसानों पर मनमाने कानून थोपने का प्रयास कर रहा केंद्र
किसानों पर मनमाने कानून थोपने का प्रयास कर रहा केंद्र

संवाद सूत्र, लक्सर : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर मनमाने कानून थोपने का प्रयास कर रही है। देशभर के किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा।

loksabha election banner

मंगलवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने लक्सर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने में शामिल होने पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि देशभर के किसानों के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार कानून निरस्त करने को राजी नहीं है। अन्नदाता किसानों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन किसान सरकार की मनमानी के खिलाफ पूरी ताकत से खड़े हैं और कांग्रेस इस संघर्ष में उनके साथ है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा, तभी देश में खुशहाली आएगी। किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा देने वाली भाजपा सरकार के राज में किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान तक नहीं मिल पा रहा है। गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलकर उनके साथ खड़ी है। प्रदेश में महंगाई और कृषि कानूनों के विरोध में लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। धरने के दौरान किसान कांग्रेस की ओर से उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर कृषि कानून निरस्त किए जाने, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों को खाद की उपलब्धता समेत अन्य मांगें की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज सैनी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. उमादत्त शर्मा, चौधरी अरूण कुमार, डॉ. केपी तोमर, कृष्णचंद मुखिया, संजय सैनी एडवोकेट, संजय वर्मा, संजीव लोचन, प्रमोद चौधरी, गायत्री देवी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.