Move to Jagran APP

वीकेंड पर शहर से लेकर देहात तक जाम

वीकेंड पर हाईवे और बाजार में दिन भर जाम लगता रहा। जाम से लोग परेशान रहे। शहर के साथ साथ देहात मे भी लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन चालक खुद ही जाम खुलवाते नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:17 AM (IST)
वीकेंड पर शहर से लेकर देहात तक जाम
वीकेंड पर शहर से लेकर देहात तक जाम

जागरण संवाददाता, रुड़की: वीकेंड पर हाईवे और बाजार में दिन भर जाम लगता रहा। जाम से लोग परेशान रहे। शहर के साथ साथ देहात मे भी लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन चालक खुद ही जाम खुलवाते नजर आए।

prime article banner

शनिवार सुबह से हाईवे पर जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। वीकेंड पर शहर को जाम झेलना पड़ता है। सुबह से ही हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। वाहनों के दबाव के चलते रुक-रुककर जाम लगा। दोपहर में जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर के समय दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर मोहनपुरा से ओवरब्रिज, सेना चौक, एसडीएम चौक, रुडकी टाकिज, डमडम चौक, मलकपुर चुंगी और सोलानी पुल तक जाम लगा रहा।

शहर में दिल्ली-देहरादून हाईवे का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। यहां पर बीएसएम तिराहा, आजादनगर चौक, रामनगर चौक, रामपुर चुंगी, सालियर तक जाम लगा। जाम का असर शहर के अंदरुनी जगहों में भी दिखा। शहर में गंगनहर की पटरी, प्रकाश ब्रिज, नया पुल, नगर निगम पुल, मेनबाजार, बीटी गंज आदि जगहों पर भी जाम रहा। बाजारों में जाम से पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। वहीं देहात के मंगलौर, भगवानपुर आदि जगहों पर भी सुबह से शाम तक रुक रुक कर जाम लगा। भगवानपुर में फोरलेन के निर्माण के चलते हर दिन जाम लग रहा है। भगवानपुर के मेनबाजार में भी जाम से दिक्कत बनी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.