बिना मास्क घूम रहे 20 का चालान, 10 वाहन सीज
जागरण संवाददाता रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में आठ वाहन सीज किए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 07:41 PM (IST)
रुड़की: सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में आठ वाहन सीज किए। बिना मास्क के घूम रहे 15 लोगों के चालान किया है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अनाज मंडी में लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने वाले दुकानदार को फटकार लगाई। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की क्लास ली। हर माह की 15 और 30 तारीख को रामपुर स्थित नवीन मंडी बंद रहती है। लेकिन गुरुवार को कई ऐसे बाइक सवार युवक रामपुर चुंगी पर मंडी में आने का बहाना बनाकर वाहन से घूम रहे थे। पुलिस ने ऐसे 10 वाहनों का चालान किया और दो वाहन सीज किए। भगवानपुर पुलिस ने भी बिना मास्क के घूम रहे पांच लोगों का दो-दो सौ रुपये का चालान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें