Move to Jagran APP

बकाया वसूली के लिए किया लक्ष्य निर्धारित

जागरण संवाददाता रुड़की जल संस्थान के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों के लिए बकाया वसूली का

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:01 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 08:01 PM (IST)
बकाया वसूली के लिए किया लक्ष्य निर्धारित
बकाया वसूली के लिए किया लक्ष्य निर्धारित

जागरण संवाददाता, रुड़की: जल संस्थान के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों के लिए बकाया वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गत वर्षो तक चार करोड़ के बकाया वसूली के लक्ष्य तक पहुंचना ही विभाग के लिए चुनौती बना रहता था। वहीं अब सात करोड़ की बकाया वसूली करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

loksabha election banner

पेयजल के बिलों की बकाया वसूली को लेकर इस बार जल संस्थान को उच्चाधिकारियों की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस साल करीब तीन करोड़ का लक्ष्य बढ़ गया है। इससे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चिता बढ़ गई है। हालांकि लक्ष्य को देखते हुए इस वर्ष विभाग की ओर से अभी से बकाया वसूली को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है। सहायक अभियंता से लेकर जेई और 30 कर्मचारी बकाया वसूली में जुट गए हैं। सहायक अभियंता सरकारी विभागों से बकाया वसूल करेंगे। वहीं दोनों जेई और कर्मचारी फील्ड में जाकर बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। विभाग ने करीब दो हजार से अधिक बकायेदारों की सूची तैयार की है। इनमें पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये से अधिक तक का बकाया रखने वाले बकायेदार शामिल हैं। सहायक अभियंता राजेश कुमार निर्वाल ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को अलग-अलग मोहल्ले से बकाया वसूलने की जिम्मेदारी दी गई। सबके लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। बताया कि जिन सरकारी विभागों पर बकाया है उनसे वे स्वयं वसूली करेंगे। प्रत्येक दिन कर्मचारियों को वसूली के संबंध में जानकारी देनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.