पूजा अर्चना कर मनाई गई विश्वकर्मा की जयंती
हरिद्वार विश्वकर्मा जयंती पर कनखल सतीघाट स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में विधि विधान से भगवान ि
हरिद्वार: विश्वकर्मा जयंती पर कनखल सतीघाट स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हुई। मुख्य यजमान मंसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्मा के निर्देश पर पूरी सृष्टि का निर्माण किया। उन्होंने हमेशा मानव सेवा को ही आधार बनाया। भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण करते समय पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इसलिए उन्होंने पृथ्वी की रचना करते हुए नदियों, झरनों, जंगलों की रचना की। कहा आज पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें आगे आना चाहिए। इस दौरान मंसा देवी मंदिर के मुख्य ट्रस्टी पंडित प्रदीप शर्मा, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र धीमान, विश्वकर्मा मंदिर समिति कनखल के अध्यक्ष धर्मपाल धीमान ने भी भगवान विश्वकर्मा के बारे में बताया। इस दौरान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद धीमान, अनिल धीमान, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील धीमान, नागेन्द्र विश्वकर्मा, पवन सिंह, प्रमोद धीमान, विशाल धीमान आदि मौजूद रहे। (संसू)