मॉरिशस में व्याख्यान देंगे दिनेश जोशी
हरिद्वार दो अक्टूबर को मॉरिशस की राजधानी पोर्टलुइस में आयोजित विश्व हिदी उत्सव में डॉ. ि
हरिद्वार: दो अक्टूबर को मॉरिशस की राजधानी पोर्टलुइस में आयोजित विश्व हिदी उत्सव में डॉ. दिनेश जोशी व्याख्यान देंगे। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ सदस्य व पत्रकार डॉ. दिनेश जोशी को हिदी की वैश्विक उड़ान में हिदी पत्रकारिता का योगदान विषय पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद भट्ट ने बताया कि एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक ऋषि दयानंद संस्थान पोर्ट लुइस, मारीसश में हिदी के विश्व स्वरूप और हिदी साहित्य के अंतर्राष्ट्रीय संदर्भों पर चर्चा की जाएगी। मारीशस के उद्योग एवं पंचायती राज मंत्री सुनील भोला, विश्व हिदी सचिवालय शासी परिषद मारीशस के पार्षद डॉ. उदय नारायण गंगू, हिदी संगठन संस्कृति मंत्रालय, मॉरीशस सरकार के अध्यक्ष रमेश रामवन, आधारशिला के संपादक दिवाकर भट्ट, वरिष्ठ साहित्यकार रामधर धुरंधर, विश्व हिदी सचिवालय मारीशस की उप महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि होंगे। (संसू)