लंदन में होगी भारतीय पक्षियों के गीतों की वीथिका
हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट ब्रिटेन के ब्राइटन
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट ब्रिटेन के ब्राइटन शहर में आयोजित इंटरनेशनल बॉयो अकॉस्टिक्स काउंसिल में सिम्पोजियम की अध्यक्षता कर स्वदेश लौट आये हैं। प्रो. दिनेश भट्ट ने बताया की ससेक्स यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व सम्मलेन में कई प्रकार की नई जानकारी हासिल हुई है। बताया कि ब्रिटिश लाइब्रेरी साउंड आर्काइव की क्यूरेटर और आइबीएसी की जनरल सेक्रेटरी डॉ चेरिल टिप ने भारतीय पक्षियों के गीतों व संवाद विज्ञान की रिकॉर्डिग को संकलित करने के लिए एक सेक्शन बनाने की बात कही हैं। इससे दुनिया की सबसे पुरानी व ध्वनि संग्रहों की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में आधुनिक तरीके से एक जगह संग्रहित हो सकेगी। यह विश्व में पक्षी और जीव जगत के वैज्ञानिकों और कंजर्वेशन बायोलॉजिस्ट के लिए अनेक रूप से उपयोगी होगी। प्रो. दिनेश भट्ट और डॉ. चेरिल के वार्ता में पक्षियों के अतिरिक्त भारतीय लोक गीतों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग्स भी संकलित करने की ओर प्रयास होगा। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहयोग प्रदान करेगा। (जासं)