चोरों ने घर से उड़ाया हजारों का माल
रुड़की चोरों ने एक घर से नकदी समेत हजारों का सामान साफ कर दिया। पुलिस को मामले की तह
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:30 PM (IST)
रुड़की: चोरों ने एक घर से नकदी समेत हजारों का सामान साफ कर दिया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा गांव निवासी इरशाद शुक्रवार की रात को परिजनों के साथ घर के आंगन में सोया था। रात को किसी समय चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गए और बक्से में रखी दस हजार की नकदी और दो मोबाइल समेत अन्य माल समेट लिया। घटना की तहरीर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविललाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें