आज से श्राद्ध पक्ष शुरू 16 दिन पितरों के नाम
रुड़की आज से श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो रहे हैं। ऐसे में अब 16 दिन पितरों के नाम होंगे। शुक्र
रुड़की : आज से श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो रहे हैं। ऐसे में अब 16 दिन पितरों के नाम होंगे। शुक्रवार को पूर्णिमा का श्राद्ध होगा। जबकि 28 सितंबर को पितृ विसर्जन के साथ श्राद्ध पक्ष संपन्न होंगे।
शुक्रवार से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं। श्राद्धों में सभी कार्य पितरों के निमित्त किए जाते हैं। श्राद्ध पक्ष के दौरान शुभ कार्य वर्जित होंगे। नहर किनारे स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के पंडित रामगोपाल पराशर के अनुसार शुक्रवार से श्राद्ध प्रारंभ हो रहे हैं। आज पूर्णिमा का श्राद्ध होगा। 14 सितंबर को प्रतिपदा का श्राद्ध होगा। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को पितृ विसर्जन के साथ श्राद्ध पक्ष संपन्न होंगे। वहीं आइआइटी रुड़की परिसर स्थित श्री सरस्वती मंदिर के आचार्य राकेश कुमार शुक्ल के अनुसार पितृ पक्ष में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। बताया कि ये 16 दिन पितरों के नाम होंगे। उनके नाम का श्राद्ध और दान-पुण्य ही पितृ पक्ष में किया जाएगा। (जासं)