भतीजों ने चाचा को लाठी-डंडों से पीटा
लक्सर पारिवारिक विवाद के चलते भतीजों ने अपने चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित च
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 08:05 PM (IST)
लक्सर: पारिवारिक विवाद के चलते भतीजों ने अपने चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लक्सर कोतवाली के हरचंदपुर गांव निवासी शन्नू पुत्र चैहल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसके भतीजे उससे रंजिश रखते हैं। सोमवार को वह अपने घर में मौजूद था। इस दौरान उसके दो भतीजे लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए तथा मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा उसे बचाया। इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए वहां से चले गए। ग्रामीण ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें