फैक्ट्रियों में हो रहे हादसों की होगी जांच
भगवानपुर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर उप जिलाधिकारी ने नाराजगी ज
भगवानपुर: भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर उप जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। साथ ही, उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के पीछे निर्धारित मानकों की अनदेखी होना बताया जा रहा है। कर्मचारियों को जरूरी उपकरण तक नहीं दिए जा रहे हैं। जिसकी वजह से हादसे दर हादसे हो रहे हैं। विगत सप्ताह एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर में विस्फोट होने पर 13 श्रमिक झुलस गए थे। बाद में एक श्रमिक की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई अन्य फैक्ट्रियों में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको देखते हुए उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। अग्निशमन विभाग, श्रम विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम छानबीन करेगी। फैक्ट्री संचालकों को पूर्व में भी हिदायत दी जा चुकी है कि वह सुरक्षा मानकों पर पूरा ध्यान दें। (संसू)