फोटो: 8::: लोकार्पण से पहले ही नए पुल की एप्रोच टूटी
संवाद सूत्र कलियर कलियर में पुरानी गंगनहर पर बनाए गए नए पुल के लोकार्पण से पहले ही उसक
संवाद सूत्र, कलियर: कलियर में पुरानी गंगनहर पर बनाए गए नए पुल के लोकार्पण से पहले ही उसकी एप्रोच टूट गई है। साथ ही, दीवार में भी दरार आई है। इसे लेकर कलियर के लोगों में आक्रोश है। वहीं लोनिवि के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही, एप्रोच को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
कलियर में वर्ष 2015 में शासन ने एक पुल स्वीकृत किया था। पुरानी गंगनहर का पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते उस पर आवागमन बंद कर दिया था। इसके बाद इस पुल का निर्माण शुरू किया गया, लेकिन निर्माण बेहद धीमी गति से किया गया। पुल 2016 में बनकर तैयार होना था, लेकिन कई बार पुल की मियाद आगे बढ़ती चली गई। अब पुल का निर्माण तो हो गया है, लेकिन लोकार्पण अभी भी नहीं हुआ है। इसी बीच रविवार रात हुई तेज बारिश के चलते पुल की एप्रोच भरभराकर गिर गई और पुल की दीवार में भी दरार आ गई। कलियर निवासी रहमान और इंतजार ने बताया कि इस पुल को काफी पहले बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। अभी इस पुल पर वाहनों का दबाव भी नहीं है। केवल पैदल यात्री ही पुल पर चल रहे हैं। ऐसे में पुल में इस तरह की खराबी आना गंभीर है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यवीर त्यागी ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुल सुरक्षित है। एप्रोच को नुकसान हुआ है, इसे ठीक कराया जा रहा है।