Move to Jagran APP

.शहर से देहात तक हाईवे पर लगा जाम

जागरण संवाददाता रुड़की शहर से देहात तक हाईवे पर जाम लगा। सुबह से शाम तक रुक-रुक क

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 08:28 PM (IST)
.शहर से देहात तक हाईवे पर लगा जाम
.शहर से देहात तक हाईवे पर लगा जाम

जागरण संवाददाता, रुड़की: शहर से देहात तक हाईवे पर जाम लगा। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। सप्ताहांत पर हर बार जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के लोग भी जाम लगने पर यातायात नियंत्रित करते नजर आए।

loksabha election banner

चारधाम यात्रा के दौरान हर दिन हाईवे पर जाम लग रहा है। जाम के चलते पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो रही है। हाईवे पर जाम से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। हर सप्ताहांत पर इस तरह की दिक्कत आ रही है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों का हाईवे पर दबाव बढ़ गया था, जिसके चलते रुड़की और मंगलौर में हाईवे जाम हो गया। हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे वाहनों को थोड़ा सा सफर तय करने में घंटों लग गए। जाम के चलते शहर के चौराहों पर सड़क पार करने में भी लोगों को पसीने छूट गए। इस दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। जाम में फंसे वाहन चालक और शहर के लोग खुद जाम खुलवाते नजर आए। वहीं, देहात क्षेत्र में भी जाम परेशानी का कारण बना। वहीं शाम होते ही शहर के अंदर नये पुल, नगर निगम पुल और गणेशपुर पुल पर भी जाम लगता रहा। वहीं देहात के भगवानपुर में भी जाम से लोग परेशान रहे।

भगवानपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फोरलेन के निर्माण और गागलहेड़ी चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते हरियाणा और पंजाब से आने वाले वाहनों की रफ्तार कम होने से हाईवे पर जाम लग गया। सुबह से लेकर दोपहर तक हाईवे पर जाम लगता रहा। हाईवे पर जाम लगने का असर कस्बे के मेन बाजार और इमलीखेड़ा मार्ग पर देखने को मिला। पुलिस भी दिन भर जाम से जूझती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.