Move to Jagran APP

.वार्ड परिसीमन व आरक्षण सूत्री जल्द करें तैयार: डीएम

संवाद सहयोगी रुड़की जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेंद्र कुमार चौधरी शनिवार को नगर निगम रुड़क

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:25 PM (IST)
.वार्ड परिसीमन व आरक्षण सूत्री जल्द करें तैयार: डीएम
.वार्ड परिसीमन व आरक्षण सूत्री जल्द करें तैयार: डीएम

संवाद सहयोगी, रुड़की: जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेंद्र कुमार चौधरी शनिवार को नगर निगम रुड़की पहुंचे। जहां उन्होंने निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही निगम चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। वार्ड परिसीमन व सर्वे के आधार पर आरक्षण सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उधर, डीएम के दौरे के बाद महापौर और पार्षद पद के भावी उम्मीदवारों ने भी तैयारियां तेज कर दी है।

loksabha election banner

नगर निगम रुड़की ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। 24 जुलाई से पहले चुनाव की सारी तैयारियां पूरी की जानी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से शासन पर नगर निगम रुड़की के चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने का दबाव बढ़ गया है। नगर निगम चुनाव से संबंधी सभी तैयारियां नगर निगम की ओर से पूरी की जा रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा होने के चलते जिलाधिकारी एवं नगर निगम रुड़की के नवनियुक्त प्रशासक दीपेंद्र कुमार चौधरी शनिवार को नगर निगम रुड़की पहुंचे। उन्होंने एएसडीएम रविद्र सिंह बिष्ट, मुख्य नगर आयुक्त पीसी डंडरियाल एवं सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट सहित निगम के अन्य अधिकारियों की बैठक ली। निगम के चुनाव की तैयारियों पर रिपोर्ट ली। वार्ड परिसीमन और आरक्षण का निर्धारण को लेकर निर्देश जारी किये। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम रुड़की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। जो कुछ कार्य रह गया है उसे युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है।

आरक्षण व परिसीमन निर्धारण को हरिद्वार नगर निगम से बुलाई टीम

रुड़की: नगर निगम रुड़की का चुनाव 40 वार्ड पर होगा। इसको लेकर आरक्षण और वार्ड परिसीमन का कार्य चल रही है। नगर निगम रुड़की के अधिकारियों ने इस कार्य के लिए नगर निगम हरिद्वार से विशेषज्ञ कर्मचारियों की मांग की थी। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर नगर निगम रुड़की के तीन कर्मचारियों ने नगर निगम रुड़की पहुंचकर काम शुरू कर दिया है। रामपुर और पाडली गुर्जर को छोड़कर और आसफनगर, हसनपुर अलीपुर एवं मोहनपुरा को जोड़ते हुए वार्ड परिसीमन और ओबीसी सर्वे के आधार पर आरक्षण का निर्धारण हो रहा है। हरिद्वार नगर निगम और नगर निगम रुड़की के कर्मचारियों संयुक्तरुप से इस पर काम कर रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि काम लगभग पूरा हो चुका है। ..तो रामपुर और पाडली रहेंगे बाहर

रुड़की: नगर निगम रुड़की का चुनाव में रामपुर व पाडली गुर्जर शामिल नहीं रहेंगे। जबकि निगम में शामिल किये गए आसफनगर, मोहनपुरा और हसनपुर अलीपुर जुड़े रहेंगे। इसको लेकर स्थिति अब साफ हो चुकी है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि नगर निगम रुड़की निर्वाचन को लेकर जो वार्ड परिसीमन और ओबीसी सर्वे हुआ है। उसमें रामपुर और पाडली शामिल नहीं है। जबकि तीनों नये क्षेत्र आसफनगर, मोहनपुरा और हसनपुर अलीपुर इसमें शामिल है। इसके आधार पर नगर निगम रुड़की की जनसंख्या अब 1.84 लाख हो गई है। चुनाव की जो तैयारियां की जा रही है। उसमें पाडली-रामपुर शामिल नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.