श्री सांई की मूर्ति का किया दुग्धाभिषेक
संवाद सहयोगी मंगलौर सतगुरू साईंनाथ महाराज के प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया
संवाद सहयोगी, मंगलौर: सतगुरू साईंनाथ महाराज के प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। दुग्धाभिषेक के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ।
मंगलौर के हनुमान चौक बाजार स्थित प्राचीन मंदिर में पिछले साल सतगुरू साईंनाथ महाराज की एक विशाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई थी। शुक्रवार को मूर्ति स्थापना को एक साल पूरा हो गया। इसके चलते सुबह से ही मंदिर में तमाम धार्मिक आयोजन किए गए। मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके उपरांत वस्त्र के साथ श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे महाआरती की गई। महाआरती में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी डॉ. रवीन्द्र कपूर, इन्दू कपूर, महामंडलेश्वर मैत्रयी गिरी, अंकित कपूर, डॉ. डॉ. रोहित कपूर, चौधरी राजकुमार, डॉ. सविता वत्स, कृष्ण गोपाल खत्री, डॉ. सुरेश सैनी, पंडित अनिल शर्मा, अर्चित शर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल, अजय किशोर सिघल, अमित गोयल, दीपिका आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप