Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, दारोगा का बेटा गिरफ्तार

विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दारोगा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:47 PM (IST)
शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, दारोगा का बेटा गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, दारोगा का बेटा गिरफ्तार

भगवानपुर, जेएनएन। शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दारोगा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है। 

loksabha election banner

सहारनपुर, उप्र क्षेत्र की एक विवाहिता भगवानपुर क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रहती है। सहारनपुर के दुधला गांव निवासी शुभम से उसकी करीब एक साल पहले मुलाकात हुई थी। शुभम मेरठ के एक कॉलेज में पॉलीटेक्निक का छात्र है। शुभम के पिता उप्र पीएसी में दारोगा हैं। इस समय उनकी मेरठ में तैनाती है। विवाहिता का आरोप था कि शुभम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

करीब एक साल तक वह शादी का झांसा देता रहा। इस दौरान आरोपित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने जब युवक को शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिस पर विवाहिता ने इस बावत थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जब इसका पता दूसरे पक्ष के लोगों को हुआ तो उन्होंने इस मामले में सुलह का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। 

थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि इस मामले में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित शुभम पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो बार गर्भपात कराने का आरोप

यह भी पढ़ें: बीटेक की छात्रा से कॉलेज के कर्मचारी ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: दिल्ली की युवती ने एक युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.